चंद्रयान-2 मिशन की योजना
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इस वर्ष अप्रैल के आस-पास चंद्रयान-2 मिशन छोड़ने की योजना बना रहा है।
- चंद्रयान-2 चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन होगा।
- चंद्रयान-2 चुनौतीपूर्ण मिशन है क्योंकि पहली बार इसके द्वारा चंद्रमा में एक कृत्रिम उपग्रह, एक लेंडर और एक रोवर ले जाएंगे, जो भारत को अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
- अंतरिक्ष विभाग में सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष डॉ. सीवन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन पर करीब 800 करोड़ रूपये खर्च आएगा। उन्होंने कहा अनुपयुक्त मौसम के कारण यदि इस मिशन को अप्रैल में छोड़ा नहीं जा सका, तो उसे इस वर्ष अक्टूबर तक छोड़ा जा सकता है।
वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MOA or FW) राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NSC), पूसा, नई दिल्ली में “कृषि 2022 – किसानों की आय दोगुनी करने” के विषय पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 19 और 20 फरवरी को आयोजित कर रहा है।
उद्देश्य
- ऐसे सुझावों पर आम सहमति बनाने का प्रयास करना है , जो 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के सरकार के दृष्टिकोण को आकार देने में मदद करेंगे।
- सम्मेलन में चर्चा का मुख्य केन्द्र कृषि क्षेत्र का मानवीय पहलू यानी कि किसान होगा।
- सम्मेलन में किसानों, किसान संघठनेां, वैज्ञानिकों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, व्यापार उद्योग, व्यावसायिक संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों, नीति निर्माताओं और अधिकारियों जैसे विभिन्न प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों और उप-विषयों पर अपने सुझाव देने के लिए कहा गया ताकि इन मुद्दों को कई पहलुओं से जांचा और परखा जा सके तथा इनपर व्यापक सुझाव एकत्र किए जा सकें।
- कृषि के प्रति खास रुचि रखने वाले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं।